Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांगधान खरीदी से पहले केंद्रों की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, तीन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,धनोरा के समिति प्रबंधक को हटाने के निर्देशपीड़ा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी, एसिड अटैक पीड़िता के पुनर्वास के लिए आगे आया विधिक सेवा प्राधिकरण“किसान, कारोबार और युवा विकास को नई गति देने वाले कैबिनेट के 5 फैसलों का राकेश यादव ने किया स्वागत”

नक्सल हमले में शहीद जवानों को जिला प्रेस क्लब ने भारत माता की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

बालोद-दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 10 जवान और 01 वाहन चालक शहीद हो गए । नक्सल हमले में शहीद जवानों को जिला प्रेस क्लब बालोद ने गुरुवार को शाम साढ़े 6 बजे नया बस स्टैंड स्थित भारत माता की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

साथ ही उनके बलिदानों को याद करते शहीद जवानों के जयकारे लगाते उनकी फोटो पर फूलमाला चढ़ाकर कैंडल जलाया। वहीं मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब बालोद के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि दंतेवाडा जिले के अरनपुर में नक्सल हमले में 11 जवान शहीद हो गए। जो पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है । देश की सुरक्षा में अपने जान गंवाने वाले सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस पूरे घटना की निंदा करते है तथा राज्य शासन व केंद्र सरकार से ऐसे नक्सलियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जड़ से इस समस्या का।समाधान करने की मांग की है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर शहीद जवानों के परिवार को सबलता प्रदान करें, यही हम सब की प्रार्थना है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों में रवि भूतड़ा,नितेश वर्मा,संजय दुबे,स्वाधीन जैन,पोषण साहू,नरेश श्रीवास्तव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!