Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

बीरनपुर मे भुवनेश्वर साहू हत्या मामले में साहू समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन…दोषी को फांसी तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख मुवावजा का किए मांग

बालोद-गुरुवार को तहसील साहू समाज गुण्डरदेही के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुए भुनेश्वर साहू की हत्या का विरोध जताते हुए समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने भुनेश्वर साहू के हत्यारे को फांसी देने व परिजन को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। इससे पहले समाज के लोगों ने बाजार चौक स्थित साहू सदन में मृत आत्मा की शांति के लिए मौन श्रद्धांजलि दी। उसके बाद रैली निकालकर बाजार चौक से धमतरी चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम की अनुपस्थित में नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर तहसील साहू समाज के अध्यक्ष मानसिंह सार्वा, सचिव राजेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुलहाड़े, परिक्षेत्र अध्यक्ष हरदेव लाल सार्वा, जेआर साहू, कल्याण साहू, भीखा राम साहू, कुलेश्वर साहू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू, सतीश साहू, माहुद (बी) परिक्षेत्र के संगठन मंत्री पोषण लाल साहू, उपाध्यक्ष शशि साहू, पदमा साहू, विशेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!