
अपने उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि भाजपा के मुट्ठी भर कार्यकर्ता जिनके त्याग और तपस्या से पार्टी यहां तक पहुंची है उनका सम्मान भाजपा सदैव करती है इनका अनुभव और इन के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रवादी विचारधारा एवं देश को सर्वोच्च शिखर तक सम्मान दिलाने का कार्य करेंगे
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि दधीचि की तरह हड्डियों को गला कर जिन्होंने विघटनकारी शक्तियों से लोहा लेते हुए पार्टी को स्थापित किया उनको नमन
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने सभी वरिष्ठओं के कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि इन्होंने जो भाजपा का बीज बोया था आज वटवृक्ष बनकर देश को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही ऐसे वरिष्ठओं का कार्य व अनुभव भाजपा की मूल पूंजी है पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने भी अपने विचार साझा किए वरिष्ठ नेता सदन देशमुख ने इन्हें न्यू का पत्थर बताया जिनके त्याग और समर्पण के बल पर आज पार्टी विशाल रूप में खड़ी है सम्मान सभा का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक राकेश छोटू यादव ने किया स्वागत उद्बोधन शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर आभार प्रदर्शन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने किया
इस अवसर पर शरद ठाकुर, लोकेश श्रीवास्तव , जगदीश देशमुख, सुरेंद्र देशमुख, दुर्गानंद साहू, प्रतिभा चौधरी , प्रेम लता साहू, दीपा साहू ,किर्तिका साहू, खिलेश्वरी साहू , लीला शर्मा , डा.मोना टुवानी , अंबिका यादव,विक्रम, प्राची लालवानी,हितेश्वरी कौशिक, राजीव शर्मा अकबर तिगाला, संदीप सिन्हा ,डा.वीरेंद्र साहू , संतोष कौशिक रिछेद मोहन कलिहारी ,अमित दुबे , विनोद कौशिक, दुर्जन साहू, गणेश राम साव, उत्तम साहू, संतोष चौधरी, चेतन साहू, कमलेश गौतम, शेखर वर्मा,प्रीतम यादव चंद्रभान साहु , राकेश बाफना, सदानंद साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।




















