बालोद, जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान श्री महावीर स्वामी का 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर बालोद जैन समाज मे तैयारी जोरों से चल रही है वहीं जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का गठन जैन श्री संघ के सदस्यों के निर्णय पर ताराचंद सांखला को अध्यक्ष बनाया गया इस वर्ष होने वाले धार्मिक आयोजन की जानकारी देते हुए ताराचंद सांखला ने बताया कि 1 अप्रेल से 4 अप्रेल तक प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है जिसमे समाज के महिला पुरुष और युवाओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया है वहीं 1 एवं 2 अप्रेल को रात्रि 8.30 बजे नवकार महामन्त्र का सामूहिक जाप महावीर भवन में होना है 3अप्रेल को सुबह 10 बजे नवप्रद जी की पूजा जैन मंदिर में होगी तथा रात्रि 7.30 बजे से एकतीसा जाप एवं भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है 4 अप्रेल को सुबह 8.30 बजे से भव्य शोभा यात्रा जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंचेगी जहां प्रसाद वितरण पश्चात 10 बजे से धार्मिक प्रश्नमंच का आयोजन महावीर भवन में होगा 12 बजे से साधर्मिक वात्सल्य गौतम प्रसादी का आयोजन महावीर स्कूल में होगा दोपहर 2 बजे से धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन महावीर भवन में होना है संध्या 5 बजे से गौशाला में जीवदया कार्यक्रम भी आयोजित है इन सभी अवसर पर समाज के सभी लोगो से कार्यक्रम की उपस्थिति की अपील की गई है
- Home
- महावीर स्वामी का 2622 वा जन्म कल्याण महोत्सव..सुबह प्रभातफेरी.. शाम को होता है नवकार मंत्र का सामूहिक जाप




















