
वही खेत जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उनका बेटा और खिलेश्वर ट्रैक्टर में दब गए. आनन-फानन में दोनों को ट्रैक्टर से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लाया गया, जहां डॉक्टर ने 3 साल के मासूम ओमराज को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल पिता का इलाज अभी जारी है । मामले को लेकर डौंडी थाना में ज़ीरो में केस दर्ज करके आगे की जांच के लिए कच्चे थाना भेजा गया है।




















