
सभी घायलों को इलाज के लिए बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा कि, पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गए थे, तभी वापसी के दौरान यह हादसा ये हो गया. गिधौरी पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एक की मौत हुई है. मृतक का नाम बसंत कुमार साहू बताया जा रहा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




















