Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

कल से शुरू होगा इबादत व सब्र का महीना- रमजान माह..आज रात से होगी तरावीह शुरू

बालोद-मुस्लिम समुदाय का रमजान महीना 24 मार्च शुक्रवार से पहला रोजा के साथ शुरू हो जाएगा। इसे लेकर समाज के हर तबके में उत्साह है कि उन्हें एक महीने तक रोजा रखने, तरावीह अदा करने समेत हर तरह की इबादत करने का मौका मिलेगा। रमजान के महीने को इबादत व सब्र का महीना माना जाता है। इसमें समाज के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं।


इस साल बालोद में पहला रोजा 11 घंटे 26 मिनट का और 30 वां अंतिम रोजा 12 घंटे 4 मिनट का होगा। रोजा रखने के पहले अलसुबह सेहरी कर रोजे की नियत की जाती है। इसके बाद शाम को सूरज डूबने पर रोजा खोला जाता है।शुक्रवार 24 मार्च को पहला रोजा होगा। सेहरी का वक्त 4 बजकर 53 मिनट निर्धारित । इफ्तार का वक्त शाम 6 बजकर 19 मिनट पर है। इस तरह पहला रोजा 11 घंटे 26 मिनट का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!