प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

नही थम रहा है अंधविश्वास.. बालोद जिले में फिर हुई महिला प्रताड़ित.. पढ़े अंधविश्वास की पूरी खबर

बालोद- ग्रामीण अंचल में अब भी अंधविश्वास को लेकर जागरूकता नहीं आ पाई है। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडेवा में टोनही प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है।42 वर्षीय महिला अपनी जेठ जेठानी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमक दी हैं। महिला ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 5, 7 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है।महिला ने पुलिस को बताया कि 31 दिसबर को सुबह 08 बजे मेरे जेठ मानसिंह पिता चतुर सिंह एवं जेठानी सेवती बाई पति मानसिंह के द्वारा मुझे अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए तुम टोनही हो मेरी लड़की ससुराल चली गई है, उसी भुत पकड़ा रही हो, मेरी लड़की को भुत पकड़ने के बाद तुम्हारा नाम लेती है, तुम टोनही हो मेरे व मेरी लड़की के उपर जादू टोना किये हो, बैगा लोग भी कह रहे है, कि तुम टोनही हो, तुम्हे अब हम लोग जान सहित मारकर खत्म कर देगें इस प्रकार से आरोपियों द्वारा मुझे टोनही हो कहकर गांव पड़ोसी , रिश्तेदारो के मध्य बोलकर लगातार अपमानित कर रहे है। मुझे टोनही बोले जाने से लोग मुझसे घृणा कर रहे है, मुझे अपमानित कर रहे है, जिससे मैं काफी परेशान व प्रताड़ित हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!