प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

ऐसा क्या हुआ कि संतोष राय ने की खुदकुशी करने का प्लान..माँ बमलेश्वरी की पहाड़ी से कूदकर दे दी जान

डोंगरगढ़, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के हरिनगर निवासी युवक संतोष राय अपने दो दोस्तों के साथ डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर दर्शन करने आया था। आज सुबह ऊपर मंदिर की पहाड़ी से युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या क्यों की है इस पर पुलिस जांच कर रही है । जांच उपरांत ही मामले का खुलासा हो पाएगा।


विश्व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष राय पूर्व में एक युवती से प्यार करता था। जिसकी शादी बालोद जिले में कुछ माह पहले हुई थी। आज संतोष राय और उसके एक अन्य साथी के साथ उक्त युवती भी मां बमलेश्वरी मंदिर दर्शन करने आई हुई थी , लेकिन इन दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ कि संतोष राय ने खुदकुशी करने का प्लान बनाया और बमलेश्वरी की पहाड़ी से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक संतोष पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सा का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!