प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

1 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार..बेचने की फिराक में था आरोपी

बालोद-जिले के डोंडी थाना क्षेत्र में लिम्हाटोला के मकान मे बेचने के लिए रखे 1 किलो 120 ग्राम गांजा को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी फुलसिंह को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देशन में अवैध गांजा, शराब, सटटा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना डौंडी द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर 2 फरवरी को अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना पर थाना डौण्डी स्टाफ के द्वारा संदेही फुलसिंह ग्राम लिम्हाटोला के मकान मे रखे 1.120 कि.ग्रा. गांजा को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी फुलसिंह पिता स्व. नारायण सिंह उम्र 63 वर्ष लिम्हाटोला को बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाये जाने पर अपराध धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!