प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बढ़ती महंगाई और बढ़ते गैस के दामों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ बालोद विधानसभा युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन

बालोद-प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ आकाश शर्मा ,जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे , के निर्देशनुसार एवं संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा के मार्ग दर्शन में बढ़ती महंगाई और बढ़ते गैस के दामों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस बालोद विधानसभा अध्यक्ष सन्दीप साहू के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक बालोद में विरोध प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस बालोद विधानसभा अध्यक्ष सन्दीप साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी केंद्र में लगातार 8 साल में आने से महंगाई चरम सीमा पर बढ़ रही हैं साथ ही एलपीजी का गैस में लगातार वृद्धि हो रही है ।अडानी और अंबानी को अपने भाई बनाकर गरीबों के पैसा लूट रहा है ।इस पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस महासचिव आँचल साहू, कार्यकर्ता साजन पटेल, आदित्य दुबे राजीव युवा मितान अध्यक्ष, देवेन्द्र साहू, युवा मितान अध्यक्ष मोनेश पारकर ,चंद्रकांत राणा ,दीपक सानू पाल, गजेंद्र ढीमर ,राहुल निषाद, मोहनिश पारकर ,पंकज कृपाल ,मुकेश तुमरेकी सावेश खान, फरहान खान* खिल्लू आकाश रावटे दीपेश साहू आदि शमिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!