प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बड़ी खबर:- गुंडरदेही के पास कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बालोद के सलूजा परिवार के मां–बेटे सहित 4 लोगों की मौत..

 

बालोद. बालोद जिले के गुंदेरदेही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला मुख्यलय के ही सलूजा परिवार के सदस्य रायपुर से बालोद अपने घर लौट रहे थे इस बीच रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कच्चे माइंस से लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के गांव खप्परवाड़ा के पास कार को टक्कर मार दी इस टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए.और कार सवार 4लोगो की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि बालोद निवासी सतिंदर पाल सिंह (राजा) सलूजा के पत्नी सिमरन सलूजा और उनके पुत्र राजवीर सलूजा के अलावा कार चालक अशोक जुंगेरा रानीतराई निवासी तथा राहुल ट्रैवल कंपनी के कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक कार्य से रायपुर गए थे लेकिन रायपुर में गाड़ी की एक हल्की दुर्घटना हो जाने के कारण अपनी कार शोरूम में छोड़कर रायपुर से ही राहुल ट्रैवल कंपनी की कार किराए में लेकर आ रहे थे और वापसी में इस घटना के शिकार हो गए मामले की जानकारी के बाद नगर में शोक की लहर है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!