
डॉ जैन ने अपने स्वागत भाषण में संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।कार्यक्रम में मंच पर सतना से आए सुधीर जैन, पूना के मिठालाल जैन, पांडिचेरी से प्रमोद जैन , राजनांदगांव के तेजकरण जैन एवं जबलपुर से हेमंत जैन भी विशेष रूप से उपस्थित थे ।कार्यक्रम में नासिक से आ ये शांतिलाल हिरण का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही राष्ट्रीय संत लोकेश मुनि को जैन गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया ।इसके अलावा हुबली के महावीर कुडुर को जैन पदम् सम्मान एवं तेजकरण जैन को जैन रत्न सम्मान प्रदान किया गया।इसके अलावा दिल्ली के प्रगति मैदान में डाक टिकटों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी अमृत पेक्स का आयोजन भी चल रहा है।इस आयोजन में भी छत्तीसगढ़ बालोद के डॉक्टर प्रदीप जैन ने आजादी के अमृत महोत्सव पर बलिदान गाथा, हमारे देश की आजादी के लिए जो त्याग और बलिदान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने किया उसकी पूरी गाथा डॉक्टर प्रदीप जैन द्वारा प्रदर्शित की गई है ।इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यो से आये लगभग १५० सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती त्रिशला जैन बालोद ने किया।




















