प्रदेश रूचि

मंत्री अनिला भेड़िया,संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद,विधायक संगीता सिन्हा देंगे बड़ी सौगात… तहसील कार्यालय अर्जुन्दा का शुभारंभ आज…

बालोद – तहसील कार्यालय अर्जुन्दा का शुभारंभ समारोह आज 23 दिसम्बर को नवीन तहसील कार्यालय परिसर अर्जुन्दा में पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक संजारी बालोद  संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष  सोनादेवी देशलहरा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श मिथलेश निरोटी सहित अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही  सुचित्रा हेमंत साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा चंद्रहास रेवाराम देवांगन, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही  अजय जैन एवं उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जन्दा  सुषमा चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!