Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद के पैतृक गांव भेण्ड्रा में आज होगा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिलकिसान सम्मान निधि से मजबूत हो रही अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,680 करोड़ रुपये से अधिकजमही टोल प्लाजा पर 12 पंचायतों का चक्काजाम, CG-24 वाहनों को टोल फ्री करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांगएक कार्रवाई से खुलेंगी नशे के नेटवर्क की कड़ियां? बालोद शहर से जिलेभर तक चिट्टा कारोबार पर अंकुश लगाना चुनौतीसमुद्री चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव के बीच सेवा और समर्पण की मिसाल, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में गूंजीं उम्मीद की चार नई किलकारियां

*नाबालिग युवती को अपहरण कर शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत के बाद पिछले 06 माह से था फरार*

 

दुर्ग- दुर्ग जिले के कुम्हारी पुलिस ने नाबालिग युवती का अपहरण कर जबर्दस्ती शादी के लिए दबाव बनाने तथा मामले कि शिकायत के बाद पिछले 6 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है दरअसल पूरे मामले में पुलिस कि माने तो दिनांक 16.02.2021 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ० अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार के मार्ग दर्शन में थाना कुम्हारी प्रभारी सुधांशु बघेल एवं थाना पुलिस स्टाफ सउनि अजय सिंह, आरक्षक 648 बंटी सिंह, एवं आरक्षक 1214 मनीष वर्मा द्वारा थाना कुम्हारी के अपराध क्रमांक 103 / 22 धारा 365, 366, 354, 342, 323 भादवि के आरोपी गौरव बनर्जी उर्फ बिट्टू पिता स्व० अंजन बैनर्जी उम्र 20 साल साकिन शांतिनगर वार्ड न० 09 थाना कुम्हारी को जो आरोपी द्वारा प्रकरण के पीडिता को जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाने के लिये पीडिता के मर्जी के विरूध जबरदस्ती अपने साथ भगाकर ले जा कर गलत नियत से हाथ बांह पकडने तथा पीडिता द्वारा आरोपी के चुंगल से छूटने पर थाना कुम्हारी में दिनांक 30.03.2022 को आरोपी के विरूध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो दिनांक घटना समय से आरोपी अपने सकुनत से फरार था जिसकी पता तलाश हेतु थाना कुम्हारी से काफी प्रयास किया गया जो गिरफतारी के डर से लूक छिप रहा था जिसकी और गहनता से पता तलाश कर सूचना मिलने पर दिनांक 11.11.2022 के रात्रि 11.05 बजे प्रदिप्ती नगर वृदावन टावर बोरसी चौकी पदमनाभपुर से थाना प्रभारी कुम्हारी एवं हम० स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जो घटना कृत्य करना पाये जाने से आरोपी को न्यायिक ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल निरूध किया गया है, जो उक्त प्रकरण में आरोपी के गिफतारी में थाना कुम्हारी पुलिस की सराहनीय कार्य रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!