प्रदेश रूचि

*जिस युवक के खिलाफ युवती ने अनाचार की कराई थी शिकायत,उसी आरोपी युवक के साथ युवती ने इस होटल में लगाई फांसी*

 

दुर्ग/भिलाई(वैभव चंद्राकर) – भिलाई के जुनवानी रोड में स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। स्मृति नगर थाना अंतर्गत आने वाले क्रिस होटल के एक कमरे में दोनों की लाश पंखे पर एक ही फंदे से लटके हुए मिली है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह लड़के का दोस्त होटल पहुंचा और उसने दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी होटल स्टाफ को दी। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों की लाश दुपट्टे से बने फंदे पर लटके मिली। अफरोज खान और उसकी प्रेमिका कोहका निवासी तापसी रुके थे। दोनों एक दूसरे से लंबे समय से प्रेम किया करते थे।पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी।

इस पूरे मामले को लेकर दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोनों मृतक बालिग हैं। लड़का पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी गर्भवती है। दोनों प्रेमी जोड़े पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध में थे।प्रेमिका ने कुछ महीने पहले प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का केस भी पुलिस में दर्ज कराया था।जिसके बाद मृतक प्रेमी 50 दिन जेल में रहा।पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की कोहका और लड़का कातुलबोर्ड का रहने वाला है। दोनों मृतक मंगलवार शाम को होटल पहुंचे थे। होटल स्टाफ ने बताया कि दोनों मृतक अक्सर इस होटल में रात रूकते थे।फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!