Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

*बालोद जिले का यह गांव फिर से प्रदेश में बनाने जा रही अपनी अलग पहचान,प्रदेश का पहला पंचायत बनेगा कुरदी जहाँ लहराएगा111 फिट ऊँचा तिरंगा संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन*

            प्रदेशरूचि पर प्रकाशित खबर

बालोद – बालोद जिले के जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किमी दूर स्थित ग्राम कुरदी में गांव के सरपंच की एक पहल के बाद गांव में 111 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराएगा। जिसको लेकर आज ग्राम कुरदी में 111 फिट राष्ट्रीय ध्वज एवं 6 फिट छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ जिसमें अतिथि के रूप में कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही व संसदीय सचिव,अध्यक्षता सुचित्रा हेमन्त साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही,विशेष अतिथि नीतीश मोंटी यादव सदस्य जिला पंचायत बालोद, मोहित साहू जनपद सदस्य गुंडरदेही, डोमन देशमुख सरपंच संघ अध्यक्ष गुंडरदेही, हेमन्त साहू जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, अवध राम साहू पिरिद सरपंच, छबि लाल कोर्राम डुंडेरा सरपंच, संतोष तारम बासीन सरपंच, रामेश्वर चंद्राकर कुथरेल सरपंच, संत राम चंद्राकर बोरगहन सरपंच, लवण चंद्राकर चौरेल सरपंच,सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रेवाराम सिन्हा,ग्राम प्रमुख केशूराम साहू एवम सोमन निषाद अन्य अतिथि एवम ग्रामीण उपस्थिति में यह कार्य सम्पन्न हुआ।

इस भूमिपूजन के दौरान सरपंच संजय साहू ने गांव में विकास कार्यो को लेकर जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के समक्ष साहू कर्मा भवन के सामने टीना शेड निर्माण कार्य की मांग किया गया जिसे विधायक द्वारा यह कार्य जल्द स्वीकृति होने का आश्वासन दिए,

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीर्णोद्धार 10 लाख रुपए की स्वीकृति
एवम 5 बेड उन्न्यन कार्य 7.50 लाख रुपये का कार्य
के अलावा कुरदी सरपंच ने निम्न कार्यो की मांग किया जिसमे प्राथमिक शाला में 1 शिक्षक की आवश्यकता,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की आवश्यकता , प्राथमिक शाला की जर्जर भवन को डिस्मेंटल करवा कर नए शाला भवन का मांग किया गया जिसके बाद संसदीय सचिव कुँवर सिंह ने शाला के जर्जर भवन का भी निरीक्षण किये

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!