Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

*अगर आप कही बाढ़ आपदा में फस गए कैसे करेंगे खुद व अन्य लोगो की सुरक्षा , आज एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,जिला पुलिस,सीएपीएफ एवं होमगार्ड की रेस्क्यू टीम तांदुला डैम में करेंगे पूर्वाभ्यास*

बालोद -सावधान यदि आपको आज कही सूचना मिल जाये किसी जगह बाढ़ आ गई या लोग बाढ़ में फस गए बाहर स रेस्क्यू टीम आई है तो चौकने की जरूरत नही बल्कि आप भी जाकर यहां कुछ सीख सकते है दरअसल जिले के आदमाबाद स्थित तांदुला जलाशय में बाढ़ जैसे स्थिति निर्मित होने पर वंहा पर फंसे हुए लोगांे को बचाने तथा ग्राम करकाभांट स्थित शक्कर कारखाना में अप्रत्याशित केमिकल के फैलाव को रोकने के उपाय सुनिश्चित करने संबंध में आज पूर्वाभ्यास किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 26 अक्टूबर को राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण हेतु विडियों कांन्फे्रंस आयोजित की गई थी। जिसके परिपेक्ष्य में जिला स्तर पर तांदुला बांध में बाढ़ आदि की स्थित से निपटने हेतु एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,जिला पुलिस,सीएपीएफ एवं होमगार्ड की रेस्क्यू टीम द्वारा पुलिस लाईन बालोद की छत पर लकड़ी एवं रस्सी के सहारे लोगो को बचाने के लिए पूर्वाभ्यास किया जायेगा। इसके अलावा रेस्क्यू टीम के द्वारा जिले के करकाभाट स्थित शक्कर कारखाना में अप्रत्याशित केमिकल के फैलाव को रोकने के उपायो के लिए भी अभ्यास किया जायेगा । इसके साथ ही बाढ़ ग्रस्त गांव, मेेले की भगदड़,भूकम्प की सूचना जैसी ट्रिगर मिलने पर लोगो को उस स्थान से हटाकर सुरक्षित बचाने का भी अम्यास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!