Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

*Video:- आज से धान खरीदी हुआ प्रारंभ, कलेक्टर ने किसानों से कराई पूजा,कलेक्टर की सहजता को देख किसान भी हुए मुरीद,धान खरीदी को लेकर कलेक्टर ने कहा..देखे वीडियो*

 

बालोद- आज 1 नवंबर मंगलवार से प्रदेशभर के साथ-साथ बालोद जिले के 138 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो गई है, बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ग्राम सांकरा (क) के धान खरीदी केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की वहीं किसानों का हार और पौधे देकर स्वागत किया उन्होंने किसानों से कहा कि इस बार धान खरीदी में कोई भी दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है साथ ही उन्होंने किसान से चर्चा भी की ।

देखे वीडियो 👇👇

 

बालोद जिले में इस वर्ष कुल 58 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य रखा गया है जहां पहले दिन 900 से अधिक किसानों का 28 हजार क्विंटल धान खरीदा जाना है कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसानों को पेयजल से लेकर बैठने के लिए छाव और सभी सुविधा खरीदी केंद्रों में उपलब्ध हो साथी खरीदी केंद्रों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कलेक्टर ने कहा है इसके बाद कलेक्टर ग्राम बरही और अन्य धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर भी गए वहां भी उन्होंने किसानों से चर्चा की साथ ही बताया कि इस बार राज्य सरकार ने मोबाइल में एक ऐप के जरिए टोकन की भी सुविधा दे रखी है जहां किसानों को किसी प्रकार से दिक्कत नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!