प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

14 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आएंगे देवरी..इस कार्यक्रम में होंगे शामिल..पढ़े पूरी खबर

 

बालोद / देवरीबंगला / जिले में भाजपा का बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के कद्दावर नेता भाग लेंगे। कार्यक्रम के बहाने जिले के भाजपा नेता अपनी ताकत दिखाएंगे। वर्तमान में जिले की तीनों विधानसभा में कांग्रेस के विधायक है। मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को गैस सिलेंडर का वितरण 14 अक्टूबर को न्यू बस स्टैंड देवरीबंगला में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरूण साव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद मोहन मंडावी करेंगे।

 

अतिविशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश के भाजपा संगठन मंत्री पवन साय, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, शिवकुमार धरमगुडे प्रदेश सह संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा। उक्त जानकारी देवरीबंगला के ग्रामीण गैस वितरक संचालक ओमेश्वरी नुकमदास साहू ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मूल उद्देश केन्द्र सरकार के योजना का प्रचार प्रसार कर लाभान्वित हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!