प्रदेश रूचि

चुनावी घोषणा पर अमल …इस गांव के सरपंच ने चुनावी घोषणा पर किया अमल..बेटी की शादी में दिए इतने की राशि..बोले घोषणा पर आगे भी अमल किया जाएगादुर्ग में मासूम से अनाचार और हत्याकांड मामले कांग्रेस ने छग के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन..गृहमंत्री से किए ये मांग*कर्मा जयंती, रामजानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं गोटुल स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकरसुशासन तिहार को लेकर मुख्यसचिव ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लिए तैयारियों का जायजा..अधिकारियो को दिए ये निर्देशरामनवमी पर शहर हुआ भगवामय..तो ईधर युवाओं ने आकर्षक झांकियो और डीजे की धुन पर थिरकते आए नजर


*बालोद जिला मुख्यालय वार्ड 19 में सांस्कृतिक समिति का हुआ गठन.. सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ ऐसे मनाते है पारम्पारिक त्योहार*

बालोद-नगर पालिका के बजरंग नगर वार्ड 19 के निवासियों द्वारा एक साँस्कृतिक समिति का गठन कर विगत 2 वर्षों से विभिन्न धार्मिक व साँस्कृतिक आयोजन किए गए हैं। जिसमें सभी मुहल्लेवासियों ने एक जुट होकर सभी कार्यक्रमों में सहभागी बनते हैं। उक्त कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, दही लूट, गणेशोत्सव, शरद पूर्णिमा उत्सव, करवा चौथ, आंवला नवमी, वसंत पंचमी,हिन्दू नव वर्ष व अन्य धार्मिक साँस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं। इसी कड़ी में वर्तमान में समिति के द्वारा माँ दुर्गा जी की आरती के साथ 9 दिवसीय गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें महाअष्टमी के दिन 9 कन्याओं को भोज व सभी परिवार जनों को महाप्रसादी वितरण किया गया। अंतिम दिन रामलीला के साथ रावण दहन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा थे। उन्होंने परिवार जनों के साथ गरबा नृत्य कर नृत्य का आनंद भी लिया। उक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्यों में दुलार सिंह नाग, राजेश सोनी, अजय यादव, विकास शर्मा, अशोक चंद्राकर, जीत सिंह राजपूत, जितेन्द्र सोनी, कृष्णा सोनी, विजय यादव,पूनम राजपूत, ओमप्रकाश साहू, प्रीतम ठाकुर, सूर्या प्रीतम, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मंथीर राम साहू, नागेंद्र भारती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!