बालोद-शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर सोमवार को जिले के प्रसिद्ध गंगा मैया मंदिर झलमला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन हुआ। इसके बाद देवी स्वरूपा 1100 से अधिक कन्याओं को भोज कराया गया। महाष्टमी पर्व पर गंगा मैया मन्दिर प्रागण में देवी स्वरूपा 1100 से अधिक कन्याओ को भोज कराया ।इस आयोजन में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह यादव व उसकी धर्मपत्नी श्रीमती यादव द्वारा कन्याओ को खीर पूड़ी परोसा गया।इस दौरान सभी कन्याओ को उपहार स्वरूप स्टील की टिपिन दिया गया।इसी कड़ी में कन्या भोज में भी प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। स्टील की थाली, गिलास सहित अन्य बर्तनों का उपयोग किया गया।

उपहार में दिए टिपिन
इस दौरान विशेष बात यह रही कि कन्या भोज में शामिल विभिन्न स्कूलों के 1100 से अधिक कन्याओं को स्टील की टिपिन उपहार में दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माँ गंगा मैया के सानिध्य में यहाँ दानदाताओ और मन्दिर प्रबन्धन के द्वारा 1100 से अधिक कन्याओ को भोज कराया गया।ये अपने आप मे बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।जहां हम कन्याओ को माँ दुर्गा लक्ष्मी के रूप में पूजते है।और इस तरह के आयोजन से बच्चियों और महिलाओं के प्रति सम्मान देखने को मिल रही हैं।