
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व डीएसपी गीता वाधवानी के मार्गदर्शन में बालोद महिला सेल टीम के द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर गंगा मैय्या मंदिर परिसर झलमला में महिलाओं को अभिव्यक्ति मोबाइल एप डाउनलोड कराया जाकर महिलाओं के अधिकार, महिला बाल संबंधी अपराध व संरक्षण, एवं एप में शिकायत दर्ज़ करने यूजर इंटरफेस ऑपरेट करने की जानकारी दी जाकर महीलाओं को जागरूक किया गया जिले में महिलाओं को अवेयर करने आगे लगातार अभियान जारी रहेगा।













