प्रदेश रूचि

तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ: जिले की सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन व्यवस्था का मिलेगा सजीव अनुभवशिक्षामंत्री से मिले शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी, गर्मी के बीच स्कूल खोलने के फैसले पर पुनर्विचार की मांगमोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : सांसद संतोष पाण्डेयनिर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए संजोग टावरी, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के जीवनस्तर में सुधार का लिया संकल्पबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपी

हॉस्टल में एक छात्रा ने अपने साथियों का वीडियो किया वायरल..रात भर हॉस्टल के बाहर हंगामा… देखे वीडियो व पूरी खबर

 

मोहाली। मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में देर रात ढाई बजे हंगामा हो गया। लड़कियों के हास्टल में एक छात्रा ने 60 छात्राओं की नहाते समय वीडियो बना दी और एक युवक को भेज दी। युवक ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि मामले का पता चलने के बाद हास्टल में रहने वाली आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। मामले में आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।

जागरण खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं की नहाते समय की वीडियो बना रही थी और शिमला के एक युवक को भेज रही थी। युवक ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। छात्राओं ने जब इंटरनेट मीडिया पर पर अपनी वीडियो देखी तो वह दंग रह गई।

 

🖕🖕🖕🖕🖕🖕🖕🖕🖕पूरा वीडियो देखने हमारे यूट्यूब चैनल को करे सब्सक्राइब

 

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन स्टूडेंट्स पर मामला दबाने का दवाब बना रहा है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कालेज प्रबंधन से की, लेकिन कालेज प्रबंधन ने मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं की। 

भड़के स्टूडेंट्स ने शनिवार देर रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को घेर लिया और वी फार जस्टिस की नारेबाजी करने लगी। बताया जा रहा है की जिस युवती ने वीडियो बनाए हैं उसे हास्टल के एक कमरे में बंद करके रखा गया है, ताकि उस पर हमला न हो जाए।

हंगामा इतना बढ़ गया कि सिक्योरिटी गार्ड ने मुख्य गेट बंद कर दिया, वहीं पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया है। भड़के स्टूडेंट्स ने पीसीआर गाड़ियां भी पलट दी और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मामला बड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन भी कुछ नहीं बोल रहा है।

छात्राओं का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत की प्रबंधन से की थी, लेकिन प्रबंधन मामले में चुप्पी साधे रहा। उन्हें मामले के बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना कर दिया। गत रात्रि जब छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया तो प्रबंधन में हड़कंप मच गया। 

(साभार- जागरण)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!