Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने भाजयुमो के किया रक्तदान.. 2 अक्टूबर तक चलाएंगे सेवा कार्यक्रम*

 

बालोद ।देश प्रधानमंत्री को यादगार व कुछ खास बनाने पूरे देशभर में भाजपा अलग अलग कार्यक्रम कर रही है कही वृक्षारोपण तो सफाई अभियान तो  वही इस मौके पर बालोद जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक अनोखी पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन को खास तरीके से मनाये और इस जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय भाजपा संगठन द्वारा लिया गया इसी परिपेक्ष्य में आज भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य पीपरे के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बालोद जिला अस्पताल में आज 10 यूनिट रक्तदान किया गया लेकिन जिला अस्पताल में स्टोरेज की समस्या के चलते भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 55 रक्तदाताओं की सूची बालोद जिला अस्पताल प्रबंधन को दिये है जिसमे अस्पताल प्रबंधन अपने आवश्यकतानुसार रक्तदान करवा सकते है तो वही भाजयुमो जिला संगठन द्वारा अगले 15 दिनो तक शहर में विभिन सेवा कार्यक्रम किए जाएंगे। 15 दिवसीय वि‌भिन्न आयोजनों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी कार्ययोजना तैयार की है।

इस पूरे मामले को लेकर भाजयूमो जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे ने बताया कि सेवा पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव से हो चुकी है जो भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। वही भाजयूमो जिला प्रभारी गोपाल बिष्ट ने कहा पीएम मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए भाजयुमो के जिला के सभी नव मंडलो में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद रोजाना बूथ स्तर के हर हिस्से में सेवा कार्यक्रम भी किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और बलिदान का पर्याय है। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के पथ की एक यात्रा है इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। वही 25 सिंतबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजयुमो की तरफ से पौधारोपण भी किया जाएगा

इस रक्तदान कार्यक्रम में जिला महामंत्री खेमलाल देवांगन, जिला उपाध्यक्ष एकांत पंवार, संजय साहू, संदीप साहू , जिला पदाधिकारी संदीप सिन्हा, पंकज चौधरी, राहुल साहू, मंडल अध्यक्ष संजीव मानकर, मितेश साहू, ने रक्तदान किया
इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पंवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, राजेंद्र राय, जिला महामंत्री किशोरी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव रिंकु शर्मा, शशिकांत निषाद, जिला सह प्रभारी ऋषिभसीन, जिला मंत्री जयेश ठाकुर, जितेंद्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल शाही युवा मोर्चा कार्यक्रम सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!