Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*बालोद कलेक्टर गौरव कुमार ने जिले भर के एसडीएम व डिप्टी कलेक्टरों का बदला प्रभार..अब किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी.. पढ़े पूरी खबर*

बालोद-कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने शुक्रवार की रात 9 बजे कार्य विभाजन का आदेश जारी किया। जिसमें गुंडरदेही की एसडीएम प्रेमलता चंदेल को नवीन जिला मानपुर मोहला रिलीव किए जाने की वजह से, प्रशासनिक कार्य विभाजन आदेश जारी करने की बात कही गई है। जारी आदेश में बालोद एसडीएम गंगाधर वाहिले को गुरूर का एसडीएम बनाया गया है। इसी प्रकार से डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल को बालोद का अनुविभागीय दंडाधिकारी एसडीएम बनाया गया है। गुरुर की एसडीएम रही रश्मि वर्मा को गुंडरदेही का एसडीएम बनाया गया है।वही मनोज मरकाम डिप्टी कलेक्टर को डौंडीलोहारा का एसडीएम बनाया गया है। इसी प्रकार से लिंक ऑफिसर की नियुक्ति भी की गई है। जिला पंचायत की सीईओ रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर योगेंद्र श्रीवास, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, सुरेश कुमार साहू के प्रभारो में भी फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ और अधिकारियों के भी प्रभार बदले जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!