Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

*बीमाधारकों के पालिसी में बोनस वृद्धि सहित अपने विभिन्न मांगों को लेकर आज से लिआफी अभिकर्ता भी आंदोलन की राह पर..क्या है इनकी मांगे पढ़े पूरी खबर*

 

बालोद- आज से पूरे देशभर में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ज्वाइंट एक्शन कमेटी जेएसी के तत्वाधान में  अभिकर्ताओं और पॉलिसी धारकों के अलग अलग मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए है इस दौरान बालोद जिले के दल्लीराजहरा एलआईसी दफ्तर के बाहर अभिकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है।

भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता का कहना है कि पालिसी धारकों के बोनस में वृद्धि करें, पॉलिसी लोन एवं वित्त लेनदेन पर ब्याज दर में कमी करें, बीमा धारकों के लिए कुशल सेवाएं प्रदान करें 5 वर्ष से अधिक कालातित पॉलिसियों पर पुनः चलन की प्रक्रिया शुरू करें,पॉलिसी धारकों द्वारा दवा न की गई राशि को सामाजिक सुरक्षा योजना में स्थानांतरित नहीं किया जाए, शाखाओं में सिटीजन चार्टर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना चाहिए, एक ही पॉलिसी धारक द्वारा बार-बार ट्रांजैक्शन करने पर केवाईसी दस्तावेज लेना बंद करें, भारत सरकार को बीमा पॉलिसी पर जीएसटी हटाना चाहिए यह अभीकर्ताओं की प्रमुख मांग है।

अभीकर्ताओं की ग्रेजुएटी 20 लाख रुपए तक बढ़ाया जाए एवं कमीशन में भी वृद्धि की जाए एजेंटों के लिए ग्रुप में मेडिकल क्लेम सुविधा लागू की जाए एवं अंशदाई भविष्य निधि प्रोविडेंट फंड दिया जाए अंशदाई पेंशन योजना लागू करें टर्म इंश्योरेंस में वृद्धि करें क्लब नियमों में संशोधन करें एजेंटों के बच्चों के लिए रीड सुविधा उपलब्ध कराई क्लब सदस्यों के लिए पात्र आवास ऋण 5% पर दिया जाए एजेंटों के परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए एजेंट कल्याण कोष बनाया जाए भारत सरकार द्वारा बीमा एजेंट को पेशेवर के रूप में मान्यता दी जाए। आज से शुरू हुए इस हड़ताल में भारतीय जीवन बीमा निगम के जिलेभर के अभिकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!