Skip to main content

प्रदेश रूचि

*भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के पुत्र के निधन के बाद क्षेत्र में शोक का लहर…20 जुलाई को बालोद थाना के पेट्रोलिंग गाड़ी से हुई थी दुर्घटना.. बीते एक माह से चल रहा था उपचार*

बालोद- बालोद जिले भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के पुत्र देवाशीष पवार का रविवार की सुबह रायपुर के निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर में निधन हो गया। बता दे की भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के पुत्र देवाशीष 20 जुलाई की रात को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए तत्काल भिलाई के स्पर्श अस्पताल में ले जाया गया था। स्थिति गंभीर होने की स्थिति में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में ले जाया गया था जहाँ उपचार किया जा रहा था।लगभग एक महीने तक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे देवाशीष पवार का रविवार की सुबह रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया हैं। देवाशीष पवार की मौत की खबर से बालोद जिला मुख्यालय सहित जिले में शोक की लहर हैं।लोग अपने अपने तरीके से शोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजिल अर्पित कर रहे है। जानकारी के अनुसार देवाशीष पवार का रायपुर के अस्पताल में पीएम होगा जिसके बाद उनके गृह नगर बालोद में स्थित शिकारीपारा निवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा जिसके बाद शाम 4 बजे गृह निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और तांदुला मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

      इस पुलिस गाड़ी से हुआ था दुर्घटना

थाना और जिला अस्पताल के पास हुआ हादसा

 

ज्ञात हो कि 20 जुलाई की रात को अनुसार बाइक सवार और पुलिस विभाग के पेट्रोलिंग गाड़ी आपस मे भिंडत हुई थी जिसके बाद युवक देवाशीष को गंभीर चोट आई वही घायल युवक को बालोद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई के स्पर्श अस्पताल सेंटर रेफर किया गया था। वही पुलिस अब तक घटना पर मामला दर्ज नही किया और न ही उक्त घटना के सबंध में पूछताछ की गई हैं।

 

 

अन्य खबर👇🏻

*प्रदेश भर के स्कुलो में शुरू हुआ हमर तिरंगा अभियान…30 अगस्त रहेगा जारी…बस्तर से सरगुजा तक हमर तिरंगा कार्यक्रम की दिखी धूम…यहाँ पर शिक्षा सचिव भी हुए शामिल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!