Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*हे भगवान ..चोरों ने हनुमानजी के मंदिर को भी नही छोड़ा…मंदिर के दानपेटी से 21 हजार लेकर फरार हुए चोर..जांच में जुटी पुलिस*

बालोद- दल्ली रोड स्थित पाना बरस डिपो के सामने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने प्रवेश द्वार के ऊपर लगी प्लास्टर ऑफ पेरिस तोड़ अंदर प्रवेश किया और दानपेटी तोड़कर लगभग 21 हजार रुपये रकम लेकर भाग गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह पुजारी को मंदिर पहुंचने पर हुई।इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी नवीन बोरकर पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है। मंदिर के पुजारी के अनुसार ने मंदिर की दान पेटी विगत दो वर्षों से खोली नहीं गई थी जिससे अनुमानित 20-21 हजार रुपये एवं चिल्लर था।


पुलिस और मंदिर समिति द्वारा घटनास्थल का देखने के बाद अंदाजा लगाया गया है कि आरोपित मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर लगी प्लास्टर ऑफ पेरिस को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर गर्भगृह में घुसे। इसके बाद चोरों ने वहां रखी दान पेटी तोड़कर उसमें भक्तों द्वारा चढ़ाए गए रुपये और चिल्लर लेकर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!