प्रदेश रूचि

*ब्रेकिंग:-लगातार बारिस से नदी नाले उफान पर..बालोद जिले के इस गांव के उफनते नाले में बहा युवक..तो दुसरीं तरफ इस नाले पर जान जोखिम में डालकर लोग गुजरते आये नजर..प्रशासन मौन*

 

बालोद-बालोद जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रहे बारिस से फिर एक बार नदी नाले उफान पर है इस बीच राखी त्योहार पर लोग ऐसे ही उफनते नाले को पार कर लोग अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे हुए है वही इस बीच बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश खपरी के पास उफनते नाले में आज सुबह करीब 8 बजे 22 वर्षीय पोषण देवांगन नामक युवक बहने की जानकारी मिल रही है घटना के बाद से पुलिस जहां लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है वही आसपास के लोगो को नाले को पार करने से मना कर दिया गया है

 

गणेश खपरी में युवक बहने की घटना के बाद भी जिले में प्रशासन सजग नजर नही आ रहा दुसरी तरफ जिला मुख्यालय से महज 16 किमी दूर बोरी गांव से लगे बोरी नाले में लोग सुबह से बहते नाले के ऊपर से जान जोखिम में डालकर आते जाते नजर आए जिसको लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कोई उपाय नही किया गया पहले भी ग्रामीणो द्वारा इस पुल की मरम्मत को लेकर कई प्रशासन से मांग की जा चुकी है बावजूद इसके ऐसे गम्भीर मामलो में प्रशासन सजग नजर नही आ रहा है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!