प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*जिले के तुमड़ीकसा पंचायत के इस गांव में जर्जर स्कूल भवन बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान इस गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौपा ज्ञापन*

बालोद- जिले के जनपद पंचायत डोंडीलोहारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़ीकसा के आश्रित ग्राम लमती का शासकीय प्राथमिक शाला भवन जर्जर में तब्दील हो चुका है। प्राथमिक शाला लमती में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इस प्राथमिक शाला का भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करने को विवश हैं।लमती में नवीन शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेक्ट पहुँचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा हैं। ज्ञापन में बताया गया कि डोंडीलोहारा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़ीकसा के आश्रित ग्राम लमती में नवीन प्राथमिक शाला भवन की अत्यंत आवश्यकता है।स्कूल भवन जर्जर में तब्दील हो गया हैं।बारिश के दिनों में स्कूल भवन में पानी का रिसाव होता हैं जिससे स्कूल संचालन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।भवन में बच्चे डर डर कर पढ़ाई करते है।ग्रामीणों ने ग्राम लमती में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग शासन प्रशासन से किया हैं। ज्ञापन सौपने के दौरान दुलेश्वरी प्रधान,हेमिन रावटे,देवबती खरे,लखेश्वरी खरे,उतरा प्रधान,भगबती, परमेश्वरी बाई,संतोषी खरे,भुनेश्वरी ,मोहनी,सुनीता सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!