Skip to main content

प्रदेश रूचि

आधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देश

*चाकू और कैंची दिखाकर लोगो को डराने वाले शैलेन्द्र पिल्ले और देवनारायण को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार.. इस मुख्यमार्ग में लोगो को चाकू दिखाकर दे रहा था धमकी*

बालोद-जिला मुख्यालय के दुर्ग रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने सड़क पर रविवार की शाम 6 बजे दो व्यक्ति द्वारा आने जाने वाले राहगीरों को चाकू और कैची से डराने धमकाने के मामले सामने आया हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुचकर दो व्यक्ति के खिलाफ धारा 25,27 आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने बताया कि अंग्रेजी शराब दुकान के पास मेनरोड बालोद में आम जगह पर लोगो को डरा धमका कर चाकू एवं कैची से आने जाने वाले लोगो को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर आरोपी शैलेन्द्र पिल्ले एवं उसके साथी देवनारायण बघेल द्वारा हाथ में चाकू एवं कैची शैलेन्द्र पिल्ले द्वारा चाकू निकाल कर आम जगह पर आने जाने वाले गाड़ियों को रोककर डरा धमकाते पाया गया।पुलिस ने शैलेन्द्र पिल्ले के कब्जे से एक धारदार नुकीला चाकू एवं उसके साथी देवनारायण बघेल से एक कैची गवाहों के समक्ष बरामद किया ।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा आम जगह पर लोगो को दहशत करते लहराते पाये जाने पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से मौके पर गिरफ्तारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!