Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

द्रोपदी मुर्मू देश के 15 वीं राष्ट्रपति बनने का जश्न जारी… जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में इन इलाकों में बंटी लड्डू

डोण्डी–द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर भाजपाईयों ने भाजपा प्रदेश जन जाती मोर्चा सदस्य व जिला पंचायत सदस्य बालोद होरी लाल रावटे की अगुवाई में डोण्डी ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र मंगल तराई में लडडू बांटकर व अतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। ब्लॉक में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद हासिल होने से खुशी की लहर है। अनुसूचित जाति वर्ग, समाज व अन्य समाज के सैंकडो लोग होरी लाल रावटेकी अगुवाई में अपने हाथों में फूल मालाएं व लड्डू लेकर बाबा भीमराव अम्बेडर की प्रतीमा पर पहुंचे तथा वहां पहुंचकर बाबा साहब की प्रतीमा को नमन किया व भारत माता की जय हो के नारे लगाये। सभी एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। होरी लाल रावटे ने कहाकि बाबा भीम राव अम्बेडकर ने जो सपना देखा था आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे पूरा कर रहे हैं तथा हर वर्ग को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। रावटे ने ब्लॉक व जिला ,देश व प्रदेशवासियों तथा द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!