Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ के इस गुरुकुल के आचार्य पर छात्राओं का शारीरिक शोषण करने का आरोप, खुलासे के बाद से फरार प्राचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार ..क्या है पूरा मामला

 

आर्य ज्योति गुरुकुल आश्रम कोसरंगी के छात्रों के पालको ने आश्रम के आचार्य पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. कक्षा 8वीं के 7 छात्रों के पालको ने अधीक्षक पर आरोप लगाया है. सभी बच्चे महासमुंद और रायपुर के रहने वाले हैं
बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा होने के बाद से अधीक्षक कोमल आर्य कल से आश्रम से फरार हो गया था।सूचना पर खल्लारी पुलिस , जिला बाल संरक्षण अधिकारी और चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों बयान लिया है. जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बयान में शारीरिक शोषण की पुष्टि की है. इस मामले को लेकर पालको ने पुलिस को लिखित शिकायत की थी. वही मामले पर पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल(IPS) द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कोमल आचार्य को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 125/22 , धारा 323, 506 भादवि, धारा 6,10 पॉक्सो एक्ट तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

मुझे इसकी जानकारी नहीं थी- अध्यापक
गुरुकुल के अध्यापक सुरेश कुमार का कहना है कि मैं कुछ भी नहीं बोल पाऊंगा. चाइल्ड लाइन और पुलिस वाले आए हुए हैं वह पूछताछ कर रहे हैं. उसके बाद जो भी बात है वह सामने आ जाएगी, जो भी हुआ मुझे उसकी जानकारी नहीं थी.

बच्चों के साथ हुआ सोशल हरासमेंट

जिला बाल संरक्षण अधिकारी खेमराज चौधरी का कहना है कि हमें चाइल्डलाइन के हेल्पलाइन नंबर से फोन आया कि यहां गुरुकुल आश्रम कोसरंगी में कुछ पेरेंट्स आए हुए हैं, जहां बच्चों को लेकर बातें हो रही हैं. इसलिए हम पहुंचे और यहां पर बच्चों का बयान लेने के बाद यह बात समझ आ रही है कि बच्चों का सोशल हरासमेंट हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!