Skip to main content

प्रदेश रूचि

चौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल

*कोरोना अपडेट्स:- बालोद जिले में लगातार बढ़ रही है कोरोना का पाजिटिविटी रेट… आज हुए 501 टेस्ट में फिर मिले इतने नए मरीज*

बालोद- बालोद जिले में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, जो चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 37 नए मरीज मिले हैं और 11 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 504 सैंपल लिए गए हैं जिसमें 28 नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 150 है यानी इस माह मिले सभी संक्रमितों का इलाज जारी है। बुधवार को कुल 504 लोगों ने कोरोना जांच कराया। सभी सैंपल की जांच एंटीजन किट से हुई। अब तक 6 लाख 33 हजार 122 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिसमें 29 हजार 625 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 29 हजार लोग डिस्चार्ज हो चुके है। धंर में रहकर इलाज कर रहे लोगों की सख्या 137 हैं और 11 कोरोना मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे जिले से आने वाले लोगों से अपील की है कि कोरोना जांच जरूर करवाएं। ताकि संक्रमण न फैले और खुद व परिवार सुरक्षित रहें। इसके अलावा गाइडलाइन का पालन कर सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!