Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बड़ी खबर:- बालोद डीईओ ने किया बेलमाण्ड प्राथमिक, मिडिल हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण… स्कूली समय मे न शिक्षक पहुंचे न प्राचार्य.. छात्र कर रहे थे शिक्षकों का इंतजार….फिर क्या हुआ… पढ़े पूरी खबर..प्रदेशरूचि पर

जिला शिक्षा अधिकारी बालोद द्वारा आज शास. प्राथमिक शाला, शास. माध्यमिक शाला एवं शास. उच्च. माध्य. शाला बेलमाण्ड विकासखंड बालोद का शाला प्रारंभ के समय आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त विद्यालय के शिक्षक शाला प्रांरभ हेतु निर्धारित समयपर शाला में उपस्थित नहीं हुये थे। छात्र विद्यालय के बाहर शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे। ज्ञात हो कि शासन के निर्देेशानुसार प्रत्येक शालाओं में 9.45 से 10.00 बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाना है, किन्तु निरीक्षण के दौरान तद्अनुसार नहीं पाये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानपाठक, प्राचार्य व शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा जिले के समस्त शालाओं के प्राचार्य व संस्था प्रमुख को पुनः निर्देशित किया है कि राज्य शासन द्वारा जारी समय सारिणी का कठोरता से पालन किया जाए। बेलमाण्ड स्कूल में बच्चों से बात करने पर पता चला कि प्रायोगिक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जबकि पूर्व में निर्देश दिये गये थे कि 1 जुलाई से प्रायोगिक कार्य सभी शालाओं में प्रारंभ किया जाए। पुनः निरीक्षण पर इस प्रकार की खामियां पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
गौरतलब है कि एक दिन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयकों एवं समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पत्र जारी कर निर्धारित समय से पूर्व कार्यालय में उपस्थिति देने एवं अपने से संबंधित सम्पूर्ण अभिलेखों को पूर्ण एवं व्यवस्थित रखने हेतु निर्देश दिये है। प्रातः 9.45 बजे के बाद उपस्थित कर्मचारियों को अनुपस्थित मानकर एक दिन का वेतन काटने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!