प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*बालोद जिला मुख्यालय के इस इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षको की कमी..नाराज पालक समिति के लोग कलेक्टर से मुलाकात कर दिए अल्टीमेटम… तो उधर कलेक्टर ने तत्काल एक शिक्षक की बनवाई व्यवस्था और आश्वस्त किये इतने दिनों में होगी पूरी शिक्षकों की नियुक्ति*

बालोद-शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक एक इग्लिश मीडियम स्कूल कुर्मीपारा में शिक्षकों कि नियुक्ति करने की मांग को लेकर मंगलवार को पालक शिक्षा समिति अध्यक्ष् नूर अफरोज के नेतृत्व में पलकों ने कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपकर 7 दिनों के अंदर शिक्षकों की नियुक्ति नही करने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया हैं

।जिस पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तत्काल एक शिक्षक की नियुक्ति कर दिया और अन्य शिक्षकों की नियुक्ति 15 दिनों के अंदर करने का आश्वासन दिया हैं।जिसके बाद पालक शिक्षा समिति ने कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।


पालकों ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक एक इग्लिस मीडियम शाला कुर्मीपारा बालोद में 2018 से संचालित है। जिसके क्लास 1 से क्लास 5 वी तक छात्रा छात्राओं कि दर्ज संख्या 200 है।नया शिक्षा सत्र 16 जून से स्कूल प्रारम्भ हो चुका है। किन्तु अभी तक यहा पर शिक्षकों कि व्यावस्था नहीं हो पायी है। जिससे बच्चों का पढाई प्रभावित हो रहा है। इससे पहले भी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। जिसका निराकरन अभी तक नही हुआ है। इस आवेदन का निराकरन कर विषयानुसार 3 शिक्षकों कि व्यावस्था जल्द से जल्द किया जाए। जिससे बच्चों कि पढाई एंव स्कुल कि व्यावस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। इस आवेदन के 7 दिवस के अंतर्गत निराकरन नहीं होने पर समस्त पालकगण धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी प्रशासन को दिया गया था जिसके बाद कलेक्टर ने आज तत्काल एक शिक्षक की नियुक्ति कर 15 दिनों के भीतर अन्य शिक्षकों की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया हैं।इस दौरान संजू खरे,देवेंद्र नायडू,भोलाराम,बसत साहू,गणेश साव,तामेश्वरी बाई,सरोज बाई,खिलेश्वरी बाई सहित बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!