प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*सुरेगांव महिला की मौत के बाद अन्य पीड़ितों से मिलने पहुंचे संसदीय सचिव , पीड़ितों को समुचित उपचार दिलाने के अलावा उन्हें यह कहकर किया आश्वस्त*

बालोद- ग्राम सुरेगांव में कुएं का पानी पीने से एक 45 वषीय महिला की मौत हो गई। वही 7 लोग गंभीर रूप से बीमार है ।इस मामले की सूचना जैसे ही संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही  कुंवर सिंह निषाद को मिला तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरेगांव मरीजों से मिलने पहुंचे।जहां पर विधायक ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लिए और सभी को आश्वस्त किये की उनके उपचार में कही कोई कमी नही रहेगी तथा उनके गांव में निर्मित समस्या का जल्द समाधान होगा

गुंडरदेही विधानसभा के देवरी ब्लॉक स्थित ग्राम सुरेगांव में उल्टी-दस्त के कारण 2 परिवार के 8 लोग बीमार हो गए हैं. जिसमें से 45 वर्षीय प्रमिला की मौत हो गई है. वहीं अन्य 7 लोगों का इलाज जारी है. वहीं 7 में से 3 लोगों की स्थिति गंभीर है, जिनको बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रिफर किया गया है. वहीं अन्य 3 लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरेगांव और 1 पीड़ित का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा में इलाज जारी है।

इस दौरान साथ में  कोदूराम दिल्ली वार, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी,  इंदर मन देशमुख एवं ग्राम सुरेगांव के सरपंच  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!