Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

ओबीसी की जातिगत जनगणना एवं अन्य विभिन्न मांगो के निराकरण करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

बालोद-ओबीसी की जातिगत जनगणना एवं अन्य विभिन्न मांगो के निराकरण करने की मांग को लेकर बुधवार को ओबीसी महासभा बालोद जिला द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वदलीय बैठक बुलाकर बिहार के तर्ज पर ओबीसी की जातिगत जनगणना हेतु प्रस्ताव पारित किये जाने की अपील किया हैं। अनुसूचित क्षेत्रों में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को वन पट्टा अधिकार पत्र दिए जाने के प्रावधान में निर्धारित अवधि को कम कर सरलीकरण किया जावे। देश के अन्य राज्यों की भांति छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी से सबंधित लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु पृथक से विभाग (मंत्रालय) संचालित किया जाए ।छत्तीसगढ़ के शालेय शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रमों में संविधान के अनुच्छेद 340 से तहत गठित मंडल आयोग के 40 बिन्दुओं के अनुशंसा को शामिल किया जाए । छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर छत्तीसगढ़ के प.क / एफ 9-3/2001/आ.प्र / 1-3 नवारायपुर, अटल नगर दिनांक 18/10/2018 के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए क्रीमी लेयर के मापदंडों में संशोधन तथा एक्जाइकरण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गये है। जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र कमांक एफ 9-3/2001/आ.प्र. / 1-3 दिनांक 19.09.2013 की कण्डिका 06 जाय / सम्पत्ति आंकलन (ख) (1) में दिये गये स्पष्टीकरण में उल्लेखित “संयुक्त रूप से” शब्दों को विलोपित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार कृषि अथवा वेतन के आय को शामिल नहीं करने का उल्लेख है, जिसे तहसील स्तर पर सख्ती से लागू किया जाए। किसी भी तहसीलदार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र बनाने में वेतन अथवा कृषि आय को क्रीमीलेयर के मापद हेतु जोड़ते हैं तो उस पर सख्ती से कार्यवाही किए जाने की मांग किया हैं।16 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया आये। 7. छत्तीसगढ़ राज्य के वनांचल क्षेत्रों में हाथों के उत्पाद के अनेक परिवार को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अत वन विभाग के माध्यम से हाथी के उपाय से बचने हेतु समुचित कार्यवाही किये जाने की माँग शासन से की हैं।इस दौरान ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष यज्ञदेव पटेल,सन्तोष कौशिक,चिंताराम,चन्द्रशेखर साहू,चमेली साहू,पालूराम,रोशन सहित ओबीसी महासभा के पदाधिकारी शामिल रहे।

 

देखे ये खबर भी👇👇👇👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!