
पुलिस और जनता के बीच की दुरी कम करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् मधुर संबंध बनाने उनके समस्याएं सुनने अच्छे व्यवहार करने संबंधी निर्देशित भी दिया गया, साथ ही पुलिस स्टाफ को अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने हेतु प्रोत्साहति किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक अरूण नेताम एवं स्टाफ के साथ दल्ली राजहरा के सड़को पर पैदल चलकर शहर के यातायात व्यवस्था का पालन कराने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने मिडिया से बात करते हुए कहां कि समाज के सभी पक्षों से संवाद कर शांति व्यवस्था स्थापित की जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अपराध नियंत्रण पर भी ध्यान दिया जाएगा, पुलिस और जनता के साथ दुरी कम करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् कार्य किये जायेंगे।




















