प्रदेश रूचि

*Video:- सीएम तैयारी का जायजा लेने पहुंचे संसदीय सचिव आखिर पंडाल के पास क्यो धरने पर बैठ गए..देखे वीडियो*

 

बालोद- दरअसल सीएम भुपेश बघेल रविवार को बालोद जिले के दौरे में रहेंगे….. यहां 2 अलग अलग क्षेत्र में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे…. पहले सीएम भूपेश बघेल बालोद जिला मुख्यालय में साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे…. उसके बाद सीएम डौंडी ब्लॉक के वनांचल ग्राम घोटिया में आयोजित निषाद समाज वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे….. सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों शोरो से जारी है…. माना जा रहा है कि सीएम का यह आगमन सौगातों भरा होगा..

देखे

वही संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद ने ग्राम घोटिया पहुच कार्यक्रम स्थल का लगातार जायजा ले रहे है …. साथ सीएम कार्यक्रम कि तैयारी को लेकर अधिकारियों को भी जरूरी दिशा निर्देश देते दिखे..इस दौरान संसदीय सचिव अपने चिर परिचित अंदाज में मौका निरीक्षण के अलावा मौके स्थानीय कार्यकर्ता व अधिकारियों से हँसी मजाक भी करते दिखे..इसी दौरान आम लोगो के लिए घोटिया में लगाये जा रहे पंडाल के नीचे बैठ गए जिसकी तस्वीरे स्थानीय मीडिया कर्मियों द्वारा कैद करते देख अपने मजाकिया लहजे में कहा धरना में “बैठिस करके लगत” इतना कहते हुए उठ गए हालांकि कुंवर सिंह निषाद अपने ऐसे ही सहजता और सरलता को लेकर अपनी अलग पहचान भी बना चुके है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!