बालोद- संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद शुक्रवार को विभिन्न गांवों का दौरा कार्यक्रम के तहत मोहदीपाठ से ग्राम सिगारपुर जा रहे थे, इसी दौरान ग्राम भरदाकला में ग्राम जरवाय ( डोंगरगांव) निवासी चार लोग मोटरसाइकिल से बघेली कार्यक्रम में जा रहे थे ।इस दौरान पिकअप के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से गंभीर रूप से घायल हो गए । उक्त घटना को देखते ही मानवता का परिचय देते हुए संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद ने अपनी गाड़ी से उतर घायलों से मिले तथा प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल 108 बुलाकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने की व्यवस्था करवाया गया । इसमें एक महिला को गंभीर चोटे आई हैं । घायलों को तत्काल सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया।
- Home
- संसदीय सचिव कुंवर सिंह का फिर एकबार दरियादिली वाली तस्वीर आई सामने..अपने दौरे को छोड़ पहले इनकी की मदद




















