प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिला मुख्यालय के नयापारा वार्ड में सामने आई निस्तारी की समस्या..वर्षोसे गंदगी से पटे तालाब की सफाई को लेकर वार्ड की महिलाएं पार्षद से लेकर अध्यक्ष तक लगा चुके गुहार..नही हुई सुनवाई तो पहुंच गए कलेक्टोरेट

बालोद-बालोद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक तीन की महिलाए वार्ड में स्थित लाला तलाब की साफ सफाई बारिश के पूर्व कराने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर के जन चौपाल में ज्ञापन सौपा। सौपे गए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही वार्ड में स्थित लाला तलाब की पानी सूखने से निस्तारी की समस्या बढ़ गई हैं।लाला तलाब सूखने से वार्ड तीन के लोगो के नहाने के लिए पानी नही हैं।लाला तलाब पूरी तरह से सुख गया हैं।जिससे चारो तरफ फैली गंदगी की साफ करने की आवश्यकता है।ताकि बरसात में साफ पानी का भराव तलाब में हो सके।इस सबंध में नगर पालिका को कई बार आवेदन दिया जा चुका है लेकिन अब तक पालिका द्वारा कोई ध्यान नही देने पर कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुचे हैं। इस दौरान नयापारा वार्ड तीन की महिलाओं में प्रमुख रूप से दुगली बाई,उमेश्वरी,रुकमणी, बबिता साहू,किरण ,दुर्गा देवी,मानबाई, दिव्या, सोना बाई,गीता बाई,युपेश्वरी साहू,सहित अन्य महिलाएं शामिल रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!