22 हैक्टेयर में बनाए गए पर्यावरण पार्क उद्धाटन के पहले ही कबाड़ होकर झाड़ियों में तब्दील..साफ सफाई नहीं होने के कारण अपना मूल स्वरूप खोने लगा है आक्सीवन क्षेत्र
बालोद- जिला मुख्यालय के पानाबरस डिपो में 22 हैक्टेयर में बनाए गए पर्यावरण पार्क उद्धाटन के पहले ही कबाड़ होकर झाड़ियों में तब्दील हो गया है। प्रर्यावरण पार्क का निर्माण सात साल से अधूरा है, लेकिन यह बिना उपयोग के ही उजड़ गया है। लाखों के झूले, एडवेंचर,ट्रैक निर्माण,वॉच पार्क,वन औषधि प्लांट सहित अन्य सामग्री…




















