प्रदेश रूचि

मेढ़की में आतिशबाजी और कलश यात्रा निकालकर मनाया गया कर्मा जयंती…नवनिर्वाचित पंच और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मानछग के राज्यपाल का बालोद दौरा..हितग्राहियों और लखपति दीदियों से किए मुलाकात…अधिकारियो के साथ बैठक में दिए ये निर्देशअभिप्रेरणा ग्रुप का अभिनव पहल… हिन्दू नववर्ष में दीपमाला से सुशोभित हुआ माँ शीतला का पावन धामछग के राज्यपाल रमेन डेका आज और कल रहेंगे बालोद जिले के प्रवास पर…अधिकारियो के साथ करेंगे बैठक .. केंद्रीय योजनाओं के कार्यों का करेंगे समीक्षा*Video :- प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल — एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन… पीएम बोले “मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा…”…खबर के साथ देखे पूरा वीडियो*


मिशन 2023-24 के पहले भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों में हुआ बदलाव..उपाध्यक्ष से सहकोषाध्यक्ष तक 38 लोगो की सूची जारी…सरोज पांडेय को मिल ये अहम जिम्मेदारी

Editor-santosh sahu

रायपुर- आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय पूर्व मंत्री लता उसेंडी को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
आपको बतादे आगामी दिनों में 5 राज्यो के विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव होना है। इस चुनावी मैदान में उतरने से पहले राजनीतिक दलों ने भी अपना वर्कआउट शुरू कर दी है।

तो वही मिशन 2024 को लेकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भाजपा लगातार जमीन पर पसीना बहा रही है केंद्रीय मंत्री भी अलग अलग जगहों पर पहुंच केंद्र सरकार के योजनाओं और उपलब्धियों को आमजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है ।लेकिन चुनाव में उतरने से पहले जमीनी कार्य के लिए संगठन की मजबूती बहुत आवश्यक है। और इसी के मद्देनजर भाजपा ने काफी मंथन के बाद आज अपने केंद्रीय पदाधिकारियों का चयन कर दिया है । इस केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में देश भर के अलग अलग राज्यो से करीब 38 लोगो को स्थान मिला है।

सरोज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आपको बतादे भाजपा द्वारा सूची काफी मंथन के बाद जारी किया गया है और इस टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री ने देशभर के अलग अलग राज्यो के पुराने कार्यकर्ताओं को इस टीम जगह दी है वही छत्तीसगढ़ के कद्दावर महिला नेत्री सरोज पांडेय पर पार्टी ने भरोषा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे पद की जिम्मेदारी दी है आपको बतादे सरोज पांडेय पहले भी कई अहम पदों पर संगठन के अलग अलग दायित्वों का निर्वहन कर चुकी है

औऱ उनके क्षमता से केंद्रीय मंत्री से लेकर संगठन में प्रमुख पदों पर बैठे पदाधिकारी भी वाकिफ है। और अगले कुछ माह में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी चुनावी रणनीति में काफी अहम भूमिका सरोज पांडेय की रहेगी।

वही पार्टी ने लता उसेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे पद की जिम्मेदारी देकर आदिवासी कार्ड खेलने का प्रयास किया है तो वही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहले से ही इस पद पर काबिज है जिन्हें भी इस बार एक्सटेंशन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!