बेटी की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने किसान की जमीन धोखे से बिकवा दी
बालोद-जिले के गुंडरदेही ब्लाक मुख्यालय से 7 किमी दूर ग्राम खैरबना निवासी गेंदलाल पिता मनीराम (65) को कुछ दलालों ने उनकी पुत्री लता मंडावी (20) की नौकरी दिलवाने के नाम से धोखाधड़ी कर उनकी जमीन बिकवा दी। 2 एकड़ 5 डिसमिल जमीन का 40 लाख में सौदा कर पूरी रकम आपस में बांट ली।…




















