प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के तैयारी और सुरक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने क्रमशः अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली*

 

रायपुर, भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाओं  सुरक्षा व अन्य तैयारियों  को लेकर पहले मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रवास पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास पर जिन विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं उनके विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा भी मौजूद थे। 

वही इस बैठक के बाद सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में मुख्यसचिव सहित प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ  उच्चस्तरीय बैठक किये इस बैठक में सीएम बघेल ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ तैयारियों पर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए 

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव  रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव गृह  मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव  अमृत खलखो, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, ऊर्जा विभाग के सचिव  अंकित आनंद, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव  अयाज तम्बोली, संचालक स्वास्थ्य  जयप्रकाश मौर्य, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आईजी रायपुर रेंज  अजय यादव, आयुक्त नगर निगम श्री मयंक चतुर्वेदी, संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे सहित लोक निर्माण, रेल्वे, एयरपोर्ट, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारतीय दूरसंचार निगम सहित अन्य विभागों के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!