Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी पर बवाल, कांग्रेस ने पिंटू महादेव पर FIR की मांग की

बालोद। भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के विवादित बयान को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी कोतवाली पहुंचकर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिंटू महादेव ने एक न्यूज़ चैनल में सार्वजनिक तौर पर कहा कि “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सीने में गोली मारकर जान से मार देना चाहिए।” कांग्रेस ने इस बयान को लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला बताते हुए निंदनीय करार दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और अब उनके खिलाफ हिंसा भड़काने वाली साजिश रची जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की भी हत्या हो चुकी है, ऐसे में यह बयान गंभीर षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में दिए गए आवेदन में मांग की गई कि भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कड़ी आपराधिक कार्रवाई की जाए। इस दौरान पुरुषोत्तम पटेल, कृष्णा दुबे, कासिमुद्दीन कुरैशी, यज्ञदेव पटेल, अनिल यादव, अंचल प्रकाश साहू, धीरज उपाध्याय, सुनील मालेकर, सतीश यादव, सुमित शर्मा, प्रियांशु कत्याल और अनीस खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!