24 घंटे की ड्यूटी और नाइट शिफ्ट से प्रभावित हो रहा मानसिक स्वास्थ्य, पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन के बताए उपाय
बालोद। 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल धनोरा में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेनानी मोनिका ठाकुर की पहल पर 8 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को तनाव, अवसाद, अनियमित ड्यूटी और बदलती जीवनशैली के मानसिक एवं शारीरिक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।…













