Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*हैलीपेड पर बच्चों को देखकर पास बुलाया, खिंचवाई सेल्फी..मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बिताया वक्त*

 

रायपुर.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। आज एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। यहाँ से वापसी के दौरान कोरिया के हैलीपेड पहुँचते ही उन्हें कुछ बच्चे दिखे जो मुख्यमंत्री और हैलीकाप्टर की वीडियो अपने मोबाइल कैमरे से बना रहे थे। उन बच्चों को मुख्यमंत्री  बघेल ने अपने पास बुलाया और उनसे बात करने लगे। साथ ही उन्होंने बड़ी सहजता से बच्चों से कहा कि हम साथ में सेल्फी भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता को देख बच्चे भी उत्साहित हो उठे और उन्होंने प्रदेश के मुखिया के साथ तस्वीरें खिंचवाने के साथ ही खुलकर बातें की। यहाँ मौजूद बच्ची रिद्धिमा डे से मुख्यमंत्री  बघेल ने स्कूली पढ़ाई को लेकर बातचीत की और फ़ोटो खिंचवाई।

ग़ौरतलब है कि कई मौक़े ऐसे रहे जब मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनका अंदाज़ किसी आम व्यक्ति की तरह रहा है। फिर चाहे बच्चों के साथ भौंरा चलाना हो या माघी पूर्णिमा में खारून में छलाँग लगानी हो। दो दिन पहले ही शिवरीनारायण महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री  बघेल की एक तस्वीर सामने आयी थी, जब मानस मंडली के साथ खँजरी बजाने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!